अमेरिका में एरिजोना के दक्षिणी भाग में 73 साल के एक व्यक्ति ने अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें पाच लोग मारे गए और एक अन्य घायल हो गया। बाद में उस व्यक्ति ने खुद को भी गोली मार ली। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति की पहचान यूमा शहर के कैरे हाल डायस के तौर पर की है।
घटना के बारे में तत्काल स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन पुलिस ने बताया कि उन्हें स्थानीय समयानुसार सुबह करीब नौ बज कर तीस मिनट पर एक फोन कॉल मिली और उन्होंने दो घटे के बाद डायस को मरा हुआ पाया।
जाचकर्ताओं ने बताया कि अधिकारियों को शहर का वह मार्ग बंद करना पड़ा जहा गोलीबारी हुई थी। साथ ही समीपवर्ती युमा शहर के स्कूलों और अदालत को भी बंद करना पड़ा। इस घटना में हालाकि अदालत, स्कूलों और अन्य इमारतों में कोई घायल नहीं हुआ तथा इनमें बाद में कामकाज फिर से शुरू हो गया।
पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 11 बज कर 30 मिनट पर डायस को एक फ्लैट में मृत पाया गया। उसने खुद को गोली मार ली थी। मृतकों के नाम अभी जाहिर नहीं किए गए हैं।
अदालत के दस्तावेज के मुताबिक, डायस पर दो दीवानी मामलों में मुकदमा चल रहा था।